*श्री केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित मुकेश तिवारी को नमामि नर्मदा संघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया*
चमोली
श्री केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित मुकेश तिवारी को ” नमामि नर्मदा संघ ” नमामि गंगे नमामि यमुना का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने पंडित तिवारी की कार्यकुशलता और कार्यक्षमता के साथ ही धर्म क्षेत्र में किये गये कार्य की उत्कृष्टता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह पद आपके नेतृत्व की मान्यता और सम्मान का प्रतीक है। श्री तिवारी जी से अपेक्षा की गई है कि संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन एवं समन्वय, संघ के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिऐ योजनाओं का निर्माण और उनका क्रियान्वयन, पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता व सामाजिक उत्थान के कार्यों में योगदान, संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संघ की गतिविधियों को दिशा देना तथा संघ के नियमों और नीतियों का पालन करते हुऐ संगठन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री तीर्थ धाम से जुड़े धर्म क्षेत्र की तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने मुकेश तिवारी को संघ के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर बधाई व शुभकामनाऐं दी है।
