*मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी गौचर – रानौं – सरमोला पोखरी सम्पर्क मोटर मार्ग गड्ढा मुक्त नहीं हो पाया, जनप्रतिनिधियों में संवंधित विभाग के प्रति नाराजगी*
चमोली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बावजूद कि 15 अक्टूबर तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाने चाहिए, लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई द्वारा अपने अधिनस्थ मोटर मार्गों पर पड़े गड्ढों का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

पोखरी विकासखंड के सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान बमोथ प्रकाश रावत, रमेश भंडारी, कामरेड जितेन्द्र मल्ल, लक्ष्मण सिंह खत्री, धीरेन्द्र चौधरी, सुधीर नेगी, प्रदीप लखेड़ा, प्रमोद रावत आदि ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के बाद भी क्षेत्र की सड़क गौचर – रानौं – सरमोला पोखरी सम्पर्क मोटर मार्ग की दयनीय होती जा रही स्थिति को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया है। जिससे आवाजाही करने में मुसाफिरों को भारी परेशानियां हो रही है।
कहा गया है कि बरसात में सड़क के पुस्ते ढहने तथा जगह जगह पर बने गड्ढों से सफर करना बेहद ख़तरनाक बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने संवंधित विभागों से क्षेत्र की गड्डा युक्त सड़कों को गड्डा मुक्त कर आवाजाही को सुगम बनाने की मांग की है।