खाद्य सुरक्षा विभाग ने की खाद्य पदार्थों की जांच

खबर शेयर करें

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की खाद्य पदार्थों की जांच

कोटद्वार ।

होली पर्व के मद्देनजर खाद्यय सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटद्वार में लालबत्ती चौक, झंडा चौक, बद्रीनाथ मार्ग से दूध वाहन, डायरी, होटल, ढाबों, किराने की दुकानों से सैंपल लेकर जांच की और कुछ को नोटिस दिए गए।
स्वास्थ्य आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर बीएस बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्यय सुरक्षा विभाग की टीम मोबाइल फास्ट फूड टेस्टिंग वैन के साथ कोटद्वार पहुंची जहां पर टीम ने विभिन्न स्थानों से सैंपल लेकर हाथों-हाथ टेस्टिंग की । वरिष्ठ खाघ निरीक्षक संदीप मिश्रा व खाद्य निरीक्षक रचना ने बताया कि मोबाइल फ़ास्ट फूड टेस्टिंग वैन से मौके पर करीब चालीस खाद्य पदार्थों की जांच की गई है। जिसमें मिठाई, तेल, दूध, मावा, मसाले, घी आदि शामिल है। बताया कि शनिवार को बाहरी राज्यों से आने वाले दूध सहित कई अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए जाएंगे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *