ग्वालदम की हंसिका गडिया बनी चैंपियन, गृह क्षेत्र पिंडर घाटी पहुंचने पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
चमोली
विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता मे कुमारी हंसिका गडिया पुत्री गजपाल सिंह गडिया निवासी ताल ग्वालदम ने अंडर-19 बालिका वर्ग में राज्य स्तर पर चैंपियनशिप बनी, चैंपियनशिप बनने के बाद अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर जगह-जगह उनका फूल माला पहना कर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया गया तलवाड़ी में पहुंचने पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी प्रधानाचार्य एन. वी. देवराडी तथा उनके स्टाफ एवं व्यापार संघ तलवाड़ी तथा ग्रामीणों ने उनका भब्य स्वागत किया राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम के प्रधानाचार्य बाला दत्त कुनियाल ने बताया विकासखंड थराली के राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम की कक्षा 12वीं की छात्रा हंसिका गडिया ने पंतनगर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता मे 100 मी दौड़,लंबी कूद,त्रिकुट मैं प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती साथ ही हंसिका ने 4*100 मीटर बालिका वर्ग की रिले रेस में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही हंसिका जनपद चमोली की पहली एथलेटिक्स चैंपियन बनी हंसिका के चैंपियन बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है अब हंसिका का मकसद नेशनल में भी चैंपियन बनना है उनके स्वागत के अवसर पर कोच रविन्द्र रावत, एस के कोरंगा, दिग्पाल गडिया, इंद्र सिंह फर्शवाण,दर्शन सिंह रावत,राजेंद्र सिंह चिनवान, महावीर सिंह चिनवान, मनोहर सिंह रावत, राजेंद्र रावत व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, भगवत सिंह फर्शवाण,अव्वल सिंह बिष्ट, दिनेश दिनेश देवराडी, सुजान सिंह बिष्ट वीरेंद्र सिंह बिष्ट बलवंत सिंह रोथाण, दर्शन सिंह बिष्ट भगवत फर्शवाण, राकेश सेजवाल,भरत सेजवाल, भूपाल बर्तवाल,चंद्र सिंह बिष्ट गुप्ता, पंकज बिष्ट, भगवत सिंह बिष्ट करण सिंह नेगी खिलाफ सिंह रावत दयाल सिंह रावत यदुवीर सिंह रावत आदि ने हंसिका को फूल माला पहनकर स्वागत किया ।
