आदिशक्ति मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी के नवरात्रों का समापन रविवार को हरियाली प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

खबर शेयर करें

नारायणबगड़,चमोली।

विकास खंड के चलियापानी,बनेला, पालछूनी तथा नारायणबगड़ के तलासेरा गांव में चल रहे आदिशक्ति मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी के नवरात्रों का समापन रविवार को हरियाली प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

सोमवार को यज्ञ-हवन के साथ ध्याणियों को ब्रह्मभोज दिया जाएगा। नवरात्र के नौवें दिन रविवार को मातारानी के भक्तों ने बड़ी संख्या में चलियापानी, बनेला,पालछूनी तथा तलासेरा गांवों के देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप हरियाली भेंट की गई।दरअसल इन सभी गांवों में सिद्बपीठ
चौपता चौंरी की देवी भगवती मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी विराजमान हैं और उनके साथ बीर,भैरव,चुंड-मुड वीर भी मंदिर में विराजमान हैं।नौ दिनों तक चले इन नवरात्र मेलों में देवी भक्तों,ध्याणियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मातारानी के साथ साथ देवी- देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर भरत कनेरी,ललिता कनेरी,मीना कनेरी,सुरेंद्र कनेरी, मनोहर बुटोला,बीरेंद्र कनेरी, महावीर सिंह कनेरी,जयवीर सिंह कनेरी,चन्द्रसिंह कनेरी,मोहनसिंह रावत,कुंवर सिंह बिष्ट,हुकमसिंह बिष्ट,बिक्रम सिंह मैडू,पृथ्वीपाल सिंह,सरिता देवी,अरविंद नेगी, हिम्मत सिंह,सुरेन्द्र पैलू समेत आयोजन समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *