चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

खबर शेयर करें

चमोली
*विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी सैलानियों के लिए खुली, दीदार करने पंहुचे सैलानी*

चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

इस दौरान वन विभाग द्वारा सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत भी किया गया। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां की 300 से अधिक देशी -विदेशी फूल खिलते हैं इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं।

गौरतलब है कि यह भारतीय राष्ट्रीय उद्यान है,यह उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद में स्थित है और यह स्थानिक अल्पाइन फूलों के मैदानों और वनस्पतियों की विविधता के लिए जाना जाता है। यह समृद्ध विविधता वाला क्षेत्र दुर्लभ और लुप्तप्राय जानवरों, पक्षियों का घर भी है।समुद्र तल से लगभग 3,658 मीटर की ऊंचाई पर है , फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल हैं, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान रिजर्व यूनेस्को के विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *