*जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने झंडारोहण करने के साथ स्कुली बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली*
चमोली
जिलाधिकारी चमोली / मेलाध्यक्ष राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में मेला शुभारंभ से पूर्व प्रदशनी कक्ष में झंडारोहण करने के साथ बाल दिवस पर आयोजित स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी लेते हुऐ उनका हौसला अफजाई की गई।

इस मौके पर मेला मैदान में आयोजित स्कूली बच्चों के प्राथमिक वर्ग मार्च पास्ट की प्रतियोगिता में द ब्रिटिश स्कूल गौचर प्रथम स्थान पर, सिटी मान्टेसरी स्कूल द्वितीय स्थान पर व पीएम श्री राप्रावि कल्याड़ी तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में संस्कार द स्कूल गौचर प्रथम स्थान पर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर द्वितीय तथा न्यू सैन्टपाल स्कूल गौचर तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सैक्रैट हार्ट स्कूल घोलतीर नगरासू प्रथम, राइका गौचर द्वितीय व राबाइका गौचर तीसरे स्थान पर रहा।

क्रीड़ा संयोजक प्रधानाचार्य राइका गौचर डॉ के.एस . भंडारी के तत्वावधान में आयोजित 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग जूनियर में राइका गौचर का छात्र संकित नायक प्रथम, आयुष द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर का छात्र तन्मय तृतीय स्थान पर रहा। इसी के बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर गौचर की छात्रा आकृति प्रथम, सैक्रैट हार्ट स्कूल गौचर की दीपिका ने द्वितीय व तनिषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर मेला प्रशासन की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर में शिशु प्रदर्शनी की प्रतियोगितात्मक प्रतियोगिता आयोजित हुई।