ट्रक वाहन दुर्घटना में चालक की मौत ।
उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जनपद के जसपुर – डाग
मोटर मार्ग पर ट्रक वाहन दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार
डुण्डा ब्लाक के जसपुर-डांग मोटर मार्ग पर देर रात करीब 8.30 बजे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में ट्रक ड्राइवर मुकेश भंडारी पुत्र एलम सिंह निवासी ग्राम मालना, उत्तरकाशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मखाल से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ भी मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
