नारायणबगड़,चमोली।
आदिशक्ति मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी चलियापाणी में नवरात्र के अवसर पर सावन चमोली की सांस्कृतिक टीम ने दर्शकों तथा श्रद्धालूओं को झूमने के लिए विवश कर दिया।

सोमवार को चलियापाणी गांव में चल रहे आदिशक्ति मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी के मंदिर में नवरात्र मेले के में सर्वप्रथम महिला मंगल दल की सदस्यों ने अतिथियों,ध्याणियों,रिश्तेदारों तथा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं के स्वागत में स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर किया।

इसके बाद सावन चमोली की टीम ने मंच को संचालित करते हुए एक से बढ़कर एक देवी-देवताओं के जागरों की लाजबाव प्रस्तुतियां दीं।इस दौरान देवी देवताओं के जागीरों पर पा़डाल में थिरक रहे महिला और पूरूषों पर देवी देवताओं ने अवतरित होकर अपने भक्तों को दर्शन एवं आशीर्वाद दिए।

मंगलवार को लोकगायक दिगंबर सिंह बिष्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।आदिशक्ति मां गिरिजा भवानी राजेश्वरी के मंदिर चल रहे नवरात्र में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का चलियापाणी की महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने बैज एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मानित किया।