दून पुलिस ने 12 घंटे में किया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
देहरादून।
विकासनगर में हुई चोरी का दून पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। चोरी में शामिल नईम अहमद और जुबेर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 1,170 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी (यूके-07-डीबी-6255) बरामद की गई।
शिकायत में बताया गया कि 24 अक्टूबर को दोनों अभियुक्त दुकान में आए और 100-100 रुपये के नोटों की माला चोरी कर ले गए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और कहा कि नशे की आदत के चलते उन्होंने चोरी की।
एसएसपी देहरादून ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 मयंक त्यागी, अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी, का0 रजनीश आदि मौजूद रहे।