देहरादून
देर रात दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई।एसएसपी देहरादून ने गोपनीय सूचना के आधार पर की कार्रवाई।
निजी आवास पर आयोजित हाउस पार्टी पर पुलिस की रेड

रेड के दौरान निजी आवास पर भारी मात्रा में पार्टी के दौरान प्रयुक्त इंपोर्टेड शराब की खाली बोतलें और शराब बरामद। रेड के दौरान 40 लड़के व 17 लड़कियों को अवैध रूप से हाउस पार्टी करते हुए धर दबोचा।

क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में सिटी पुलिस के कई थानों की फोर्स और एसओजी सहित आबकारी विभाग के साथ की गई बड़ी कार्रवाई। भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई वैधानिक कार्रवाई
