टिटनेस व डिप्थीरिया से बचाव के लिए 30 नवंबर तक विद्यालयों में चलाया जा रहा विशेष टीकाकरण अभियान।

चमोली

टिटनेस व डिप्थीरिया से बचाव के लिए 30 नवंबर तक विद्यालयों में चलाया जा रहा विशेष टीकाकरण अभियान।

टिटनेस व डिप्थीरिया से बचाव के लिए 30 नवंबर तक विद्यालयों में चलाया जा रहा विशेष टीकाकरण अभियान।

डिप्थीरिया और टिटनेस की रोकथाम और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चमोली द्वारा विद्यालयों मे विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल जाने वाले 5 वर्ष के बच्चों को डीपीटी व 10 वर्ष तथा 16 वर्ष के बच्चों को टीडी का टीका लगाया जा रहा है। यह विशेष टीकाकरण अभियान 11 से 30 नवंबर 2024 तक पूरे जिले में चलेगा। इस दौरान जिले के समस्त सरकारी व निजी क्षेत्र के स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि टिटनेस,डिप्थीरिया से बचाव के लिए बच्चों को 10 वर्ष और 16 वर्ष पर अनिवार्य रूप से लगवाएं। अभी तक जिन अभिभावकों के पाल्यों को उक्त वैक्सीन नहीं लगी है, वो जल्दी से अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अपने विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

डॉ अभिषेक गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद के 337 विद्यालयों में 232 बच्चों को डीपीटी 5 वर्ष, 1772 बच्चों को टीडी 10 वर्ष और 1704 बच्चों को टीडी 16 वर्ष का टीकाकरण करवाया जा चुका है।