दो लाख की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

दो लाख की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

उतरकाशी 

धरासू पुलिस टीम ने गत मध्य रात्रि मे चैकिंग के दौरान चिन्यालीसौड, पीपलमंडी तिराहा ऑलवेदर रोड से अरुण प्रजापति नाम के एक युवक को 6.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।अवैध स्मैक की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक अरुण प्रजापति पुत्र सुरेश कुमार निवासी भटवाड़ी रोड, थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 20 वर्ष है।
युवक की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना धरासू पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया । युवक स्मैक को देहरादून से खरीद कर मुनाफे के लिए उत्तरकाशी में बेचने की फिराक में था। युवक पूर्व में भी वर्ष 2019 व 2020 में NDPS Act के दो मामलों में जेल जा चुका है।
उक्त युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शशि राणा,अपर उपनिरीक्षक शंकर सिंह,हे0कानि0 विनोद कुमार व कानि0 प्रशांत राणा
शामिल रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *