नगर क्षेत्र गौचर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल मिश्रा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुऐ व्यापार संघ सहित तमाम संगठनों के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

खबर शेयर करें

Chamoli

नगर क्षेत्र गौचर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल मिश्रा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुऐ व्यापार संघ सहित तमाम संगठनों के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्रतिष्ठित, व्यवहार कुशल, व्यवसायी 56 वर्षीय अनिल मिश्रा का बीते रोज निधन हो गया था। आज शनिवार को सुबह 10 बजे उनके पैतृक घाट तलधारी के पास अलकनंदा नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सोनों, भानों भाई अरुण मिश्रा, पत्रकार ओम मिश्रा, हरीश मिश्रा, चाचा डॉ. मगना नन्द मिश्रा व परिजनों द्वारा चीता को मुखाग्नि दी गई।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, विपुल रावत, मदन मैखुरी, डॉ. अजीत लखेड़ा, प्रदीप लखेड़ा, गजेन्द्र नयाल, अवनीश चौधरी, चैतन्य बिष्ट, ताजवर कनवासी, दिनेश बिष्ट, दिनेश डिमरी, महादेव बहुगुणा, उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह खत्री, अनिल बहुगुणा के अलावा भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी भगवती प्रसाद खंडूड़ी, हरीश भंडारी, अजय किशोर भंडारी, मुकेश लखेड़ा, विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, तथा पड़ोसी इलाके के गांवों से भी सामाजसेवी लोगों व मीडिया बिरादरी ने अनिल मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुऐ उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *