नाबालिक से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चमोली।
नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरिफ को चमोली पुलिस ने बिजनौर से गिरफ़्तार कर आरोपी को चमोली पुलिस जल्द ही न्यायलय में पेश करेगी।
बिजनौर से आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद भी लोगों में विशेष समुदाय को लेकर आक्रोश है. घटना के विरोध में गुस्साये व्यापारियों ने बाजार बंद रखा. वहीं, जिला मुख्यालय में भी बाजार बंद कर स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला. नंदानगर टैक्सी स्टैंड पर भी लगातार विरोध जारी है. नंदानगर में कल घटना के विरोध में बड़ी संख्या में क्षेत्र के अलग अलग गांवों से ग्रामीण पहुंच सकते हैं. मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बीती 31 अगस्त को नंदप्रयाग थाने में तहरीर दी. जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ 21 अगस्त को नंदानगर में सैलून की दुकान पर काम करने वाले विशेष समुदाय के युवक ने छेड़खानी की. उस दौरान वो (पिता) घर पर नहीं था. घटना के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी. कुछ दिनों बाद पिता घर आया तो बेटी ने पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पिता ने तहरीर दी जिसके तहत युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर हंगामा हो गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के दुकान पर तोड़फोड़ की. हंगामा बढ़ता देख इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।
