औली टैक्सी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
अध्यक्ष पद पर मनोज मेहरा तथा सचिव दीपक बने
चमोली
ज्योतिर्मठ औली टैक्सी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मनोज मेहरा को अध्यक्ष तथा दीपक रावत को सचिव चुना गया।
साईं धाम होटल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमे कोषाध्यक्ष प्रदीप पंवार,उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद,सह सचिव हरीश टम्टा, तथा अन्य सदस्य अमित पंवार,अनूप रावत,राकेश रावत, सूरज कुमार,रितेश राणा आदि चुने गए।