पुलिस ने स्पा सेंटरों में चलाया चेकिंग अभियान 25 सपा सेंटरो में पुलिस ने की चलानी कार्रवाही

खबर शेयर करें

पुलिस ने स्पा सेंटरों में चलाया चेकिंग अभियान
25 सपा सेंटरो में पुलिस ने की चलानी कार्रवाही

देहरादून:

दून पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में स्पा सेंटरों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 25 स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही सभी स्पा सेंटर संचालकों को अपने यहां मौजूद दस्तावेजों को नियमित रूप से रखने के निर्देश दिए और अनियमितता सहित अवैध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आज सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई. इसी बीच सीसीटीवी कैमरा, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर और स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई. साथ ही सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजों को रखने, स्पा सेंटरों को नियमों के तहत ही संचालित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
अजय सिंह ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्रों में स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट और 10 स्पा सेंटरों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया. साथ ही इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और अगर किसी स्पा सेंटर में अनियमितता पाई गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *