चमोली
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर में सेवारत फार्मेसी अधिकारी प्रदीप रावत ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों से लिया जाने वाला शुल्क इस बार भी स्वयं वहन किया
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात फार्मेसिस्ट अधिकारी प्रदीप रावत ने इस बार भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों से लिया जाना वाला शुल्क स्वयं ही वहन किया गया। जिसकी स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने सराहना की है।
उत्तराखंड गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य एवं पालिका परिषद के पूर्व पार्षद व डीपीसी सदस्य अनिल नेगी ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुऐ कहा कि कहा कि फार्मासिस्ट अधिकारी प्रदीप रावत द्वारा इस बार भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अस्पताल में उपचार हेतु आऐ मरीजों से ओपीडी व आईपीडी शुल्क का सारा व्यय स्वयं ही किया गया।