बीएसएफ के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।

खबर शेयर करें

चमोली

बीएसएफ के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।

 

जनपद चमोली के गैरसैंण प्रखंड के सिलंगा गांव के वर्तमान में 68 बटालियन बीएसएफ के जवान दौलत सिंह को उनके पैतृक घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।गैरसैंण ब्लाक के सिलंगा गांव के निवासी जो कि बीएसएफ के जवान थे का बीमारी के बाद मैक्स अस्पताल दिल्ली में उपचार चल रहा था कि दिनांक 26 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था।

देश सेवा के दौरान उनका इस प्रकार से अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है,आज मंगलवार 28 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के दौरान राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट मेहलचोरी में उनकाे अंतिम विदाई दी गई,उनके एकलौते सुपुत्र अजय नेगी ने उनको मुखाग्नि दी।

सैनिक के सम्मान और श्रद्धांजलि के लिए नजदीकी 15 ग्राम पंचायतों के हजारों की संख्या में पहुंचे लोगो ने मेहलचौरी रामगंगा व काली नदी के संगम पर उंहै भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बीएसएफ 68 बटालियन से आये सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार जी व बीएसएफ के अन्य 11 सहयोगी जो कि दिल्ली से आए हुए थे ने भी अपने साथी श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।
मृतक जवान दौलत सिंह नेगी को अंतिम विदाई दी गई,इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल,ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी,स्थानीय पुलिस के जवान,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,स्थानीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे,

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *