भाजपा नगर मंडल गौचर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, युवा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया दायित्व
Chamoli
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी (बद्रीभाई) ने नगर मंडल की कार्यकारणी का गठन करते हुऐ सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है।
नई कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती विशेश्वरी देवी, विकेन्द्र खत्री, दर्शन कंडारी, अजय सिंह, मंडल महामंत्री पद पर ईश्वर सिंह, नितीश चौधरी, मंडल मंत्री पद पर रंजन नेगी, श्रीमती रोशनी देवी, जगदीश प्रसाद, श्रीमती जयंती देवी, मंडल कोषाध्यक्ष पद पर विरेन्द्र नेगी, कार्यालय मंत्री दिनेश बिष्ट, मीडिया संयोजक पद पर भागवत प्रसाद मैठाणी, आई. टी. संयोजक रितिक निगवाल और सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व राकेश कुमार को दिया गया है।
अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने बताया कि भाजपा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी में पार्टी संगठन की सहमति से सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
