रुद्रप्रयाग
भारी बर्फ होने के बावजूद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने किया केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण*
केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक एवं छोटी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक भारी बर्फबारी को पार करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फवारी है तथा केदारनाथ धाम में सीमेंट एवं कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो भी अन्य कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं
खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की तथा कहा कि सभी लोग विषम कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फवारी में कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिक को बधाई दी। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी श्रमिक उत्साहित दिखे।
वही पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ केदारनाथ धाम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।