मसूरी में हादसा, सड़क किनारे होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

खबर शेयर करें

मसूरी

मसूरी में हादसा, सड़क किनारे होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

मसूरी में मसूरी देहरादून मार्ग भट्टा गांव के पास दो कारों में जबदस्त भीडंत हो गई व एक कार भीडत होने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घूसी जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय मसूरी देहरादून मार्ग भट्टा गांव के पास एक कार देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी कि गलत दिशा में चलने के कारण मसूरी से देहरादून जा रही कर से टकरा गई जिससे मसूरी से देहरादून जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा धूसी जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई वहीं दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को कोलूखेत पुलिस चौकी ले जाया गया जहां पर घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय देहरादून से मसूरी की ओर आ रही कर गलत दिशा के कारण सामने से आ रही कर से टकरा गई जिससे यह पूरा हादसा हुआ है वह यह हादसा पास के होटल में लगे सीसीटीवी वहीं सड़क किनारे दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है मसूरी पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है वह नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *