मुख्यमंत्री धामी ने बाडाहाट की जनता से की कमल खिलाने की अपील ।

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी ने बाडाहाट की जनता से की कमल खिलाने की अपील ।

उत्तरकाशी 

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
उत्तरकाशी में विशाल रोड शो और जनसभा को सम्बोधित किया। नगर पालिका परिषद बाडाहाट में भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में जनता से बोट की अपील की ।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब किशोर को जनता के कामों के लिए देहरादून नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उत्तरकाशी से फोन करेंगे और मैं सारे कामों को करूंगा। मुख्यमंत्री धामी ने जनता से बाडाहाट सीट पर कमल खिलाने की अपील करते हुए शहर में फ्री होल्ड, नजूल की भूमि, सीवर, पार्किंग, जल निकासी, झूलती तारों जैसी बड़ी समस्याओं के निदान का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि विकास में रोड़ा अटकाने वालों को हम विकल्परहित संकल्प से जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने इशारों में कहा कि ऐसी गलती मत करना कि कोई दूसरी पार्टी का प्रत्याशी जीत गया और विकास की रफ्तार थम गई। उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दूसरी पार्टी का विधायक जीता है, अब जनता उनके पास काम कराने को जाती तो वह कहते हैं कि मेरी तो सरकार ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने बाडाहाट के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को जिताने की अपील की है। 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *