तेलंगाना राज्य में पंच केदार मंदिर के विरोध में महापंचायत ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

तेलंगाना राज्य में पंच केदार मंदिर के विरोध में महापंचायत ने खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

देहरादून।

उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती के नेतृत्व में महा पंचायत के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया । मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि तेलंगाना राज्य में दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा आगामी 22 जनवरी को पंच केदार मंदिर का भी पूजन किया जा रहा है । कहा कि 22 तारीख को तेलंगाना के राज्यपाल भू मि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस पर महा पंचायत ने आपत्ति जताते हुए संबंधित ट्रस्ट के खिलाप कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी की ओर से भी संबंधित ट्रस्ट को नोटिस जारी किया गया है।

महा पंचायत पंचायत के प्रवक्ता प्रशांत डिमरी ने बताया कि तेलंगाना राज्य के आलमपेट गांव में दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से पंच केदार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जुलाई माह में इसका भूमि पूजन कराया गया था और अब एक बार फिर से 22 जनवरी को तेलंगाना के राज्यपाल द्वारा भूमि पूजन किया जा रहा है।
महा पंचायत ने कहा कि उत्तराखंड स्थित चार धामों की प्रतिकृति बना कर श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कराई जा रही है । दरअसल इसका उद्देश्य आस्था कम और व्यवसायिक हित साधना ज्यादा है।
उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव पारिख किए जाने के बाबजूद चार धाम के नाम पर मंदिर निर्माण किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व से सह सचिव निखिलेश सेमवालब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमानंद सती आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *