राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में स्कूली विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। सात विकासखंडों के कक्षा 8 व 9 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

खबर शेयर करें

चमोली

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत डायट गौचर चमोली में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में स्कूली विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। सात विकासखंडों के कक्षा 8 व 9 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के लोकनृत्य में जीजीआईसी नन्दा नगर प्रथम रहा। रोल प्ले की प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज कुंड बगड़ नन्दानगर का छात्र दिव्यांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण का कुणाल ने प्रथम, निवंध प्रतियोगिता में राउप्रावि सूना थराली की छात्रा साक्षी ने प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में संजना गैरसैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे‌। निर्णायक की भूमिका में सहायक अध्यापक राउमावि दुवा मंजीत रावत, श्रीमती कंचन गुप्ता, जीजीआईसी कर्णप्रयाग की जयंती धपवाल ने सहयोग दिया ‌प्रतिभागियों की प्रतिभा को सराहते हुऐ को डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने अव्वल स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता भगत सिंह कण्डवाल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुऐ कहा कि जिले में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राऐं 23 व 24 दिसंबर को एससीईआरटी में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एलयस बर्त्वाल, मनोज धपवाल, डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *