रुद्रपुर में भाजपा पार्षद पर पास्को केस दर्ज, कांग्रेस ने बोला हमला

खबर शेयर करें

रुद्रपुर में भाजपा पार्षद पर पास्को केस दर्ज, कांग्रेस ने बोला हमला

देहरादून।

रुद्रपुर में भाजपा पार्षद शिवकुमार गंगवार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा सबके सामने है। कांग्रेस की प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के और भी कई नेताओं पर भी पूर्व में इस तरह के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने की जिम्मेदारी है और भाजपा शासन में बेटियों पर लगातार अपराध में बढ़ोतरी हो रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *