*सोसायटी के लोगों ने किया नगर आयुक्त ऋषिकेश का सम्मान*

खबर शेयर करें

सोसायटी के लोगों ने किया नगर आयुक्त ऋषिकेश का सम्मान

ऋषिकेश।

हनुमंतपुरम गंगानगर में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किए गए प्रयासों के लिए सोसायटी के लोगों द्वारा शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश का सम्मान किया गया ।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में मानसून के दौरान इस कॉलोनी में बड़ी मात्रा में जल भराव होने की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
2024 में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा गंगानगर हनुमंतपुरम में मानसून से पूर्व नालियों की सफाई, नई नालियों का निर्माण ,सड़क समतलीकरण एवं नई सड़कों का निर्माण के साथ ही अंडरग्राउंड नालियों की सफाई आदि कार्य किए गए। जिस कारण वर्ष 2024 के मानसून काल में इस बार कॉलोनी में जल भराव की समस्या नहीं हुई एवं जल निकासी उचित रूप में हो पाई है।
कॉलोनी के लोगों द्वारा नगर निगम के स्तर से कॉलोनी में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के सहयोग से शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *