718 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दिया 2000 रु0 का पुरस्कार*।
उत्तरकाशी
*
उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस लगातार अभियान के साथ-साथ नशा तस्करों की धर-पकड़ की कार्यवाही भी कर रही है। क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार प्रातः बडकोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यमुना पुल के पास से दीपक पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जागसी थाना- बरोदा जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र- 40 वर्ष को वाहन (मारुति जैन) से 718 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बडकोट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। आरोपी दीपक चरस को बडकोट के दूरस्थ क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए हरियाणा में बेचने की फिराक में था । बरामद 718 ग्राम चरस की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रु0 बतायी जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत , गम्भीर सिंह, विक्रम सिंह , अनिल रावत, सुरेश थपलियाल, रघुवीर सिंह, चन्द्र बल्लभ , सुनील लखेड़ा, संजय आदि पुलिसकर्मी
शामिल थे ।