78वी लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप – 2025 विजय कैन्ट स्पोर्टिंग क्लब व दून गढ़वाल हीरोज ने अंक बांटे

खबर शेयर करें

78वी लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप – 2025

विजय कैन्ट स्पोर्टिंग क्लब व दून गढ़वाल हीरोज ने अंक बांटे

देहरादून 

आज का मैच विजय कैन्ट स्पोर्टिंग क्लब व दून गढ़वाल हीरोज एफसी के बीच खेला गया शुरुआत में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर आक्रमण करने शुरू किया जिसका फायदा पहले गोल के रूप मे विजय कैंट स्पोर्टिंग क्लब को मिला दिव्यांशु ने 25 मिनट में गोल कर अपनी टीम को १-० से आगे कर दिया लेकिन अगले ही मिनट में दूध

गढ़वाल हीरोज़ के स्टालिन ने गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया इसके बाद विजय कैंट के अमन ने ३०वें मिनट में एक बार फिर शानदार गोल कर अपनी टीम को २-१ से आगे किया जिससे दून गढ़वाल हीरो उसकी टीम में मायूसी छा गई लेकिन 32वें मिनट में ही विजय कैंट के रईस द्वारा एक गोल कर अपनी टीम को २-२ के स्कोर पर बराबरी पर ला दिया पहले हाफ समाप्त होने तक दोनों टाइम दो-दो के स्कोर से बराबरी पर रहीं दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रमण करने शुरू किया लेकिन किसी भी टीम को कामयाबी नहीं मिली और अंततः मैच २-२ की बराबरी पर समाप्त हुआ।

कल मंगलवार 18 नवंबर 2025 को एक मैच एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब व वुल्फ फुटबॉल क्लब के बीच 3:00 बजे से पवेलियन मैदान, देहरादून में खेला जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *