*बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टवापीपल के पास जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन, नगरपालिका गौचर ने किया पानी बिस्कुट का वितरण*

खबर शेयर करें

चमोली

*बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टवापीपल के पास जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन, नगरपालिका गौचर ने किया पानी बिस्कुट का वितरण*


बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच चट्टवापीपल के पास पैट्रोल पंप के समीप सड़क अवरूद्ध होने पर आज सोमवार को तीन – चार किलोमीटर लम्बे जाम में यात्री फंसे रहे। सैकड़ों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। चार – पांच घंटे के जाम में फंसे रहने से मुसाफिरों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ा है।

 

यद्यपि इस मौके पर जाम में फंसे लोगों को तहसील प्रशासन कर्णप्रयाग व नगरपालिका गौचर द्वारा खाने पीने की राहत सामग्री पानी, बिस्कुट, जूस का वितरण किया गया लेकिन भारी संख्या में मौजूद मुसाफिरों के सामने यह राहत सामग्री ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही रही है।

पहाड़ी से रूक रूक आ रहा मलवे के चलते मशीनों को कार्य करने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बीच-बीच में मार्ग खोलने पर 50 – 60 छोटे वाहन पास होते भी रहे। बड़े वाहनों के लिए पुलिस द्वारा रैंप बनाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एन एच को सुचारू कर दिया जायेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *