रेलवे प्रोजेक्ट के कारण पेयजल स्रोत सूखने की उप जिलाधिकारी पोखरी से ग्रामीणों ने की शिकायत

खबर शेयर करें

चमोली 

रेलवे प्रोजेक्ट के कारण पेयजल स्रोत सूखने की उप जिलाधिकारी पोखरी से ग्रामीणों ने की शिकायत

पोखरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सूगी के गडूना में रेलवे प्रोजेक्ट के कारण पेयजल स्रोत सूखने से ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बिमला देवी के नेतृत्व में मंगलवार को पोखरी तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अबरार अहमद से पेयजल आपूर्ति की मांग की।


ग्रामवासी प्रकाश बुटोला, सोबती देवी, मदन सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे प्रोजेक्ट के द्वारा जो निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसके कारण गडूना में पेयजल के स्रोत सूख गए हैं। ग्रामीणों को पेयजल को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट के कारण ग्रामीण गांव छोड़ने को मजबूर हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थाई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण रेलवे निर्माण कार्य रोकने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे।
उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने कहा कि ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति को लेकर ज्ञापन दिया है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और मौके पर ही समस्या का समाधान किया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *