एसडीजी, पीएम गतिशक्ति एवं विज़न-2047 पर आयोजित हुई कार्यशाला

 

चमोली 

एसडीजी, पीएम गतिशक्ति एवं विज़न-2047 पर आयोजित हुई कार्यशाला

चमोली जिला पंचायत सभागार में सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति योजना एवं विज़न-2047 के संबंध में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय एवं दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।

एसडीजी, पीएम गतिशक्ति एवं विज़न-2047 पर आयोजित हुई कार्यशाला

कार्यशाला में शासन स्तर से सीपीपीजीजी एवं पीएम गतिशक्ति के विशेषज्ञों श्रीमती शेरन जैकब (सीपीपीजीजी), श्रीमती प्रियंका चौहान (सीपीपीजीजी), श्री कैलाश रावत (पीएम गतिशक्ति) एवं श्री तपन घोष (पीएम गतिशक्ति) ने प्रतिभाग करते हुए योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और डेटा आधारित मॉनिटरिंग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने कहा कि विज़न-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध कार्ययोजना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एसडीजी के निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी।

एसडीजी, पीएम गतिशक्ति एवं विज़न-2047 पर आयोजित हुई कार्यशाला
विशेषज्ञों ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल के उपयोग, अवसंरचना परियोजनाओं के समन्वित विकास तथा विभागीय दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जनपद स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।