बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों में विभागों, निर्माण एजेंसियां समयबद्धता ,गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे, जिलाधिकारी

खबर शेयर करें

चमोली 
बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों में विभागों, निर्माण एजेंसियां समयबद्धता ,गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे, जिलाधिकारी

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों, निर्माण एजेंसियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली एवं कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही समयबद्धता ,गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन कार्य अस्पताल, व्यवसायिक भवन, लेख का सौंदर्य करण, स्ट्रीट लाइट, रिवर के कार्य, ब्रह्म कपाल स्थल के कार्य, पार्किंग, ब्रिज के कार्य के अलाव अन्य सभी कार्यों में गुणवत्ता समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने एवं मैनपावर बढाते हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता समयबद्धता पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जिसके लिए संबंधित एजेंसी/ कार्यदायी संस्था स्वयं जिम्मेदार रहेगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर बशिष्ठ को बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत निर्मित व्यवसायिक भवनों के आवंटन की प्रक्रिया आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बद्रीनाथ योगेश, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ के साथ ही पी.आई. यू के अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *