देहरादून
उत्तराखंड में दिखी होली पर्व की धूम, राजभवन में नेताओं ने खोली जमकर होली।
होली त्यौहार की धूम पूरे देश भर में देखी जा रही है। उत्तराखंड राज्य में भी होली त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लोकभवन में भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत समेत तमाम अधिकारियों ने होली खेली। साथ ही देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी।
वही, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूरी मानवता, हर भारतीय और हर उत्तराखंडी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के भीतर हर्ष, उल्लास दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी बात समरसता की है ताकि लोग एक दूसरे के साथ जुड़े। रंगों का मतलब यही है कि प्रभु के जो सभी रंग है वह एक साथ मिले। जो खुशी सभी के अंदर दिखाई दे रही है वह प्रभु का आशीर्वाद है। साथ ही कहा कि भगवान शंकर के तीन दिन, बसंत उत्सव मनाया गया। ऐसे में बसंत उत्सव के दौरान वो फूल और अरोमा यह संदेश दे रहे थे कि हर उत्तराखंडी की यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को ग्लोबल डिमांड के साथ मिलाए।
वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां लेकर आए। ये त्यौहार हम सभी को एक रस और समरस होकर सामाजिक रूप से हमारे ताने-बाने को और मजबूत करता है। ताकि हम सभी लोग एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करें। उत्तराखंड राज्य के अंदर तमाम तरह की पौराणिक संस्कृतिया है और त्यौहार है। जिनको मिलजुल कर मनाते हैं। ऐसे में होली का त्यौहार भी हमारे सभी संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है। उत्तराखंड राज्य को 25 साल पूरे हो गए हैं ऐसे में आने वाले 25 सालों में भी उत्तराखंड राज्य तेजी से आगे बढ़े और देश का श्रेष्ठ राज्य बड़े इस पर काम कर रहे हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में वो भी शामिल हुए हैं। होली पर्व उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश भर में बढ़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लोक भवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
वही, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे तीज, त्योहार और मेले संस्कृति के वाहक होते हैं। देशभर में होली का त्योहार हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। क्योंकि आज के दिन एक बुराई का अंत हुआ था और होलिका का दहन हुआ था, उसी खुशी में होली मनाई जाती है। होली का एक ऐसा त्यौहार है जिस दिन हम अपने दुश्मन को भी गले लगाते हैं। ऐसे में हम सभी लोगों को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हमारे अंदर जो बुराई है उसको समाप्त करेंगे। गणेश जोशी ने कहा कि एक बहुत बड़ी होली साल 2027 में आने वाली है क्योंकि जब आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत कर आएंगे उसके बाद एक बड़ी होली मनाएंगे।
