गुरूवार देर शाम को डामटा के पास एक ऑल्टो वाहन क्यारी पुल से यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

खबर शेयर करें

कार दुर्घटना में दो घायल ।

उत्तरकाशी / डामटा

गुरूवार देर शाम को डामटा के पास एक ऑल्टो वाहन क्यारी पुल से यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंची डामटा चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी डामटा में उपचार के लिए भर्ती कराया। डामटा चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को करीब आठ बजे एक कार यमुना नदी में जा गिरी। जिसमें सवार 20 वर्षीय रितेश पुत्र डोदुदास निवासी कोटा तपलाड़ चकराता देहरादून तथा राजीव कुमार
पुत्र मनोहर लाल निवासी कोटा तपलाड़ घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *