गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ।

खबर शेयर करें

गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ।

उत्तरकाशी

जनपद के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में करीब 7 से 8 इंच तक बर्फ जम चुकी है। वहीं हर्षिल घाटी, गीठ और मोरी जैसे ऊंचाई वाले गांवों में 3 से 4 इंच तक बर्फबारी हुई है। बारिश के बाद निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है।
मार्च माह में हुई इस बारिश और बर्फबारी से किसानों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर थीं। काश्तकारों का कहना है कि यह मौसम विशेष रूप से सेब और अन्य फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा।
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल के अनुसार, रविवार से क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं काश्तकार ने बताया कि इस बर्फबारी से फसलों को नया जीवन मिला है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
मौसम विभाग ने आगे भी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश का अनुमान है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *