समुद्र मंथन के बाद जिलासू चण्डिका देवी ने रात्रि विश्राम बमोथ में किया, दूसरे दिन गांव भ्रमण कर ग्रामीणों को शुभाशीष

खबर शेयर करें

Chamoli 

समुद्र मंथन के बाद जिलासू चण्डिका देवी ने रात्रि विश्राम बमोथ में किया, दूसरे दिन गांव भ्रमण कर ग्रामीणों को शुभाशीष

विकासखंड पोखरी के तहत 27 बांदी गांवों की आराध्य जिलासू की चण्डिका देवी ने देवारा यात्रा के दौरान अलकनंदा नदी में समुद्र मंथन की लीला करने के बाद रात्रि विश्राम अपनी दिय्याणी श्रीमती पूजा देवी पत्नी सुखवीर सिंह नेगी के निवास स्थान बग्वालधार बमोथ गांव में किया।


दूसरे दिन देवी के पुजारियों द्वारा प्रातःकाल देवी की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद चंण्डिका देवी ने अपनी दियांणी की पूजा ग्रहण करने के बाद घर में सुख समृद्धि बनी रहने का आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात बगड़ी तोक में अपने भक्तों को दर्शन देते हुए मुख्य गांव बमोथ में आकर पंचायत भवन में गांव वालों की सामुहिक पूजा में भेंट इत्यादि ग्रहण कर गांव में खुशहाली बनी रहने का आशीर्वाद दिया गया।
इस दौरान पंचायत भवन के परिसर में हुऐ देव नृत्य का भारी संख्या में आये गांववासियों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर, प्रीतम सिंह ठाकुर, नथ्या सिंह मल्ल, शिव सिंह चौहान के घरों में जाकर अपनी दिध्याणियों की कुशल क्षेम जानकर उन्हें शुभाशीष दिया गया।
चंडिका देवी देवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान और सचिव ईश्वर सिंह राणा ने कहा कि देवी मां अपने भ्रमण के दौरान सैकड़ों गांवों में जाकर अपने भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद दे चुकी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *