अन्नप्राशन के दौरान गले में पहना हार अलमारी में रखने के बाद हुआ गायब, पुलिस की सक्रियता से हुआ बरामद

खबर शेयर करें

Chamoli 
अन्नप्राशन के दौरान गले में पहना हार अलमारी में रखने के बाद हुआ गायब, पुलिस की सक्रियता से हुआ बरामद

पोखरी विकासखंड के ग्राम रसोड़ा में देवी लाल पुत्र राजू लाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि गत 15 मार्च को उसके घर में उसकी पोती का अन्नप्राशन था, उसकी पुत्र बधू अनिता देवी ने हार व मंगल सूत्र पहना था, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने जेवर उतार अलमारी में रखे थे। शाम को अलमारी खोली तो सोने का हार वहां नही था। जब काफी ढूढ-खोज की तथा परिजन व कार्यक्रम में सम्मलित ग्रामीणों से भी पूछताछ की तो कहीं नही मिला,उसके बाद देव लाल ने सूचना थाना पोखरी को दी।
पुलिस के टीम प्रभारी उप निरीक्षक रूकम सिंह का0ललित मोहन,जसपाल लाल द्वारा देव लाल को साथ रखकर समस्त पोखरी बाजार के सुनारों की दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया,तो रसोड़ा गांव का व्यक्ति इन दुकानो में नही आया। उसके बाद गांव पहुंचकर अन्नप्राशन में सम्मलित बच्चे, महिलाएं व पुरुषो के हावभाव चिन्हित किऐ गये तथा गांव में जगह – जगह तलाशी ली गयी। पुलिस के भय से किसी ने रात में चोरी हुआ हार देव लाल के ऑगन में फेंक रखा था, सुबह उठते ही ऑगन में हार पड़ा मिला। जिसकी सूचना देवलाल ने पुलिस को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *