चमोली
ग्राम गोष्ठी आयोजित कर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर ने ग्राम बमोथ में विद्या भारती के उद्देश्य से अवगत कराया
भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर ने समीपवर्ती गांव बमोथ में ग्राम गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामवासियों को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के संस्कारवान शिक्षा से अवगत कराया गया। कहा कि आज इसी वजह से देश में 13 हजार विद्या भारती के स्कूल से लाखों बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। और वोर्ड परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय के आचार्य शंकर महावीर ने आम जनमानस को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुऐ कहा कि सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिसके चलते हजारों हजार विद्यालय में आज संस्कार युक्त, नैतिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण की शिक्षा ग्रहण कर छात्र छात्राऐं देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को सरस्वती विद्या मंदिर में रख कर संस्कारवान बनाने की अपील की।
पंचायत भवन बमोथ के परिसर में आयोजित ग्राम गोष्ठी कार्यक्रम का सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित और स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने नशे पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर इसके दुष्प्रभावों से होने वाले नुकसान का संदेश जहां दिया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन भी किया।

विद्यालय के आचार्य शंकर महावीर के संचालन में संपन्न हुऐ इस कार्यक्रम में ग्राम गोष्ठी की संयोजिका एवं महिला मंगल दल की अध्यक्षा श्रीमती दीपा नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी, विद्यालय के संस्थापक प्रवंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा, विद्यालय के आचार्य सुमित मैखुरी, भावना पुरोहित, विवेक मैखुरी, कमेन्द्र रौथाण, सुनील कुमार सहित मातृशक्ति मौजूद रही।
