पंचम नवरात्रि पर मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों में बांटी खुशियाँ
देहरादून:
पंचम नवरात्रि के पावन अवसर पर मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंदिरा नगर स्थित स्कूल में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से बच्चों को बुक्स, कॉपियाँ, कलर्स और मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर मेघना तिवारी, प्रिंसिपल प्रोमिला गौड एवं कोऑर्डिनेटर रीना चौधरी का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा रमन प्रीत, वरिष्ठ सदस्य अरुण ठाकुर, सुमन सिंह और अंजू भरतरी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और नवरात्रि के शुभ अवसर पर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।
