*विधुत विभाग ने चलाया गौचर में विधुत चोरी के खिलाफ अभियान*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*विधुत विभाग ने चलाया गौचर में विधुत चोरी के खिलाफ अभियान*

उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन के कर्णप्रयाग अधिशासी अभियन्ता सब्रेज आलम की अगुवायी में नगर क्षेत्र में विधुत चोरी और विल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
बुधवार को पालिका क्षेत्र गौचर के मुख्य बाजार एवं पलसारी आम क्षेत्र में अवर अभियन्ता चन्द्रसिंह बुटोला, मीटर रीडिंग कर्ता उमेदसिंह, नीरज नौटियाल, अभिनव रावत के द्वारा मीटर चैकिंग के दौरान 45 लोगों के चालान काटे गये तथा विद्युत बिल का भुगतान नहीं करने पर कई कनेक्शन काटे गये।
अवर अभियन्ता चन्द्रसिंह बुटोला ने बताया कि गौचर पालिका क्षेत्र में जितनी बिजली खपत हो रही है उसका विभाग को उतना भुगतान प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इस दौरान उन्होंने बिजली चोरी करने वालों के भी कनेक्सन काटे और उन्हे सूचित किया गया कि इस तरह की बिजली चोरी करने पर अब उन पर दंडनीय कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब हमेशा जारी रहेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *