गौचर मेले में हो रही वॉलीबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता बनने के लिए खिलाड़ी बहा रहे हैं पसीना*

खबर शेयर करें

*गौचर मेले में हो रही वॉलीबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता बनने के लिए खिलाड़ी बहा रहे हैं पसीना*

चमोली
राज्य स्तरीय 72 वां राजकीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रथम मैच आरयस रावल नगर और एचयसपीसी गौचर के मध्य खेला जाता था जिसमें रावलनगर की टीम किसी कारणवश नहीं पहुंच पाई जिससे निर्णायकों के नियमानुसार एचयसपीसी को वांक ओवर दिया गया। मैच का शुभारंभ रायफल शूटिंग के निर्णायक सुनील पुजारी ने किया।

 

मेला मैदान में आयोजित दुसरा मैच किर्सू पीसी और गौचर के मध्य खेला गया जिसमें किर्सू की टीम ने 06 – 02 से मैच जीत लिया। इस मैच के बाद तीसरा मैच आरयसपीसी और गोपेश्वर के मध्य खेला गया जिसमें आरयसपीसी गौचर ने 02 – 0 से मैच को अपने नाम किया। आज का चौथा मैच आरयचपीसी पौड़ी और एचयसपीसी गौचर के बीच खेला गया जिसमें पौड़ी की टीम 01 से विजयी रही।
मैचों को संपन्न कराने में निर्णायक की भूमिका में तनवीर अंसारी, रवि सकलानी, प्रशांत बिष्ट, सुमित सिंह एवं राकेश रावत ने अपना योगदान दिया।
वहीं दूसरी ओर बैडमिंटन की चल रही प्रतियोगिता के एकल में कुल नौ टीम यहां भांग लें रही है। जिसमें पिथौरागढ़ के कैलाश ने रूद्रप्रयाग के पवन को 15 – 2, 12 – 15, 15 – 14 से हराया तथा दूसरा मैच पिथौरागढ़ के सचिन व चमोली के हितेश के मध्य खेला गया जिसमें सचिन ने 15 – 0 ,15 – 04 से जीत दर्ज की। पुरूष युगल का प्रथम मैच श्रीनगर के अनुज व प्रेरित तथा प्रनित व तनय के मध्य हुआ जिसमें श्रीनगर विजयी रहा। दूसरा मैच पिथौरागढ़ के सचिन / कैलाश व कर्णप्रयाग के अंकित व सिद्धार्थ के बीच हुआं जिसमें पिथौरागढ़ विजयी रहा। मैच प्रभारी विक्रम कठैत, हेमा नयाल दिनेश बिष्ट व अनूप गुसाईं ने बताया कि सोमवार को पुरूष युगल के मैच सुबह 09 बजे से प्रारंभ होंगे। रस्सी कूद की हुई प्रतियोगिता में गोपेश्वर की रश्मि और शिवानी ने प्रथम व द्वितीय स्थान और एसजीआरआर के दिगम्बर सिंह नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, सहायक प्रशिक्षक जयवीर सिंह रावत, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *