मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय कौशल एवं रोज़गार सम्मलेन का शुभारम्भ

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय कौशल एवं रोज़गार सम्मलेन का शुभारम्भ

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कौशल एवं रोज़गार सम्मलेन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया यह सम्मलेन नीति आयोग, सेतुः आयोग और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के तमाम बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार से जोड़ने को लेकर रहा किस तरह क़ृषि, पर्यटन और उत्तराखंड की भूमि में होने वाली वनस्पतियों को जरिया बनाकर रोज़गार के अवसर बढ़ाएं जा सकें इसको लेकर कार्यक्रम में चर्चा की गयी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाएं प्रदेश और प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी।
कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री सौरव बहुगुणा ने भी शिरकत की साथ ही कार्यक्रम में अपने विचार भी साझा किये।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *