मौसम ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार
देहरादून।
सर्दी का मौसम आते ही वहांन संचालकों की मुसीबत बढ़ने लगती है क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है की आने वाले समय में दो से तीन दिन सड़कों पर कोहरा छाया रहेगा कोहरा होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो जाती है और ऐसे में सड़क हादसे भी अधिक होते हैं जिसको लेकर अब परिवहन विभाग भी जागरूकता अभियान के साथ-साथ चेकिंग अभियान भी चलाने की तैयारी में है परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा की माने तो उनका कहना है कि जिस तरीके से कोहरा सर्दी के मौसम में पड़ने लगता है उससे गाड़ियों की रफ्तार भी कम होती है और कई हादसे भी देखने को मिलते हैं इन हादसों से बचने के लिए परिवहन विभाग की टीम लगातार ऐसे स्पोर्ट चिन्हित कर रही है जहां पर लाइटिंग की समस्या है या फिर ज़ेबरा क्रॉसिंग नहीं है या फिर मार्किंग की समस्या है या फिर बेरीकटिंग की समस्या है ऐसी जगह को चिन्हित कर परिवहन विभाग जल्द ही जिला रोड सेफ्टी विभाग के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग को रिपोर्ट भेज देगा और ऐसी जगह पर ज़ेबरा क्रॉसिंग की समस्या को या फिर लाइटिंग की समस्या या अन्य समस्याओं को दूर करने का आग्रह करेगा ताकि कोहरा आने से पहले सभी लाइटिंग सड़के दुरस्त हो इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगातार चेकिंग अभियान भी करेंगे और इसके साथ-साथ जागरूकता अभियान भी हमारी टीमों द्वारा चलाया जाएगा।
