शांतरशाह पुलिस ने पकड़ी बीस 20 पेटी शराब,दो गिरफ्तार आगामी चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी अवैध शराब

खबर शेयर करें

शांतरशाह पुलिस ने पकड़ी बीस 20 पेटी शराब,दो गिरफ्तार

आगामी चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी अवैध शराब

हरिद्वार।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम करते हुए बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।रविवार को बहादराबाद पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग थाना क्षेत्र से आई 10 कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो शराब तस्करों को 20 पेटी देशी शराब के दबोचने में सफलता हासिल की। नशा तस्करों द्वारा आगामी चुनाव में खपाने के लिए स्टॉक करने के इरादे से देशी शराब लाई जा रही थी।पुलिस ने अभियुक्त विशाल पुत्र बीरम सिंह निवासी ग्राम सड़ोली थाना झबरेडा हरिद्वार,राहुल पुत्र जागशेर निवासी रण देवी थाना नकुड सहारनपुर को गिरफ्तार कर 20 पेटी अवैध देश शराब माल्टा व आई 10 कार को बरामद कर किया है।पुलिस टीम में खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी शांतरशाह,कांस्टेबल अंकित कुमार,कांस्टेबल बलवंत सिंह,कांस्टेबल अवनेश राणा,कांस्टेबल चंदन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *