जोशीमठ पुलिस ने छात्राओं को दी कानून की जानकारी

खबर शेयर करें

जोशीमठ पुलिस ने छात्राओं को दी कानून की जानकारी

ज्योतिर्मठ :

सरस्वती विद्या मंदिर के छत्रों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कानूनी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य छात्रों को पुलिस के कार्यों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करना है।
शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर ज्योर्तिमठ के छात्र-छात्राओं को थाना प्रभारी राकेश भट्ट और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यात्रायात प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को पुलिस ने समाज में पुलिस द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का कैसे निर्वहन किया जाता है उसकी भी जानकारी दी गई।

छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जैसे कि पुलिस में भर्ती होने की प्रक्रिया क्या है, पुलिस किस प्रकार अपराधियों को पकड़ती है और पुलिस किस प्रकार सामाजिक समस्याओं का समाधान करती है। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के जवाब धैर्यपूर्वक दिए और छात्रों को पुलिस के काम के प्रति प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कानून और व्यवस्था के प्रति संवेदनशील बनाना और पुलिस के प्रति उनके मन में सम्मान की भावना पैदा करना था। छात्रों ने भी पुलिस के कार्यों को करीब से जानकर खुशी व्यक्त की और इस पहल को काफी उपयोगी बताया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और उत्साहवर्धक रहा। इससे न केवल उन्हें पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी मिली, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिली।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *