श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल नारायणबगड़ का वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाया गया।

खबर शेयर करें

नारायणबगड़/चमोली

श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल नारायणबगड़ का वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नौनिहालों ने सांस्कृतिक मंच पर देश की सांस्कृतिक विरासत की रंगीन छटा बिखेर कर खूब तालियां बटोरी।


वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ मोहित सती तथा विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी,पीटीए अध्यक्ष विनोद मलेठा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से की और स्वागत गीत ” सांसों की सरगम से शुभ स्वागतम ” गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। नन्हे-मुन्हें बच्चों ने अपनी तोतली जुबान में ” रोली-पोली आ-आ ” नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए”तथा मेरा जूता है जापानी,ये पतलून इंग्लिशतानी ,सर पे लाल टोपी रूशी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी ,” और “लटपट-लटपट कमर दामिनी ” गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस चौहान ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि श्रीगुरु रामराय ऐजुकेशन मिशन ने विद्यालय भवन निर्माण हेतु 30 नाली भूमि का अधिग्रहण कर लिया है,और शीध्र ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके बाद विद्यालय इण्टरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड के रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए दरबार साहिब के महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज और अभिभावकों के सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान जीआईसी नारायणबगड़ के अध्यापक देवेन्द्र सिंह रावत ने एसजीआरआर परिवार के लिए फलदार पौधे भेंट किए।

इस अवसर पर पीटीए उपाध्यक्ष हेमा बुटोला, वीरभरत सिंह नेगी,ग्राम पंचायत प्रशासक रमेश गुसांई,पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह रावत,कर्णसिंह रावत,दिग्पाल टम्टा,भूपेंद्र चौधरी, देवेन्द्र टम्टा,पीएन सती,चन्द्रमणि नैनवाल,सत्येन्द्र सजवाती, दिनेश नेगी,शौभा नेगी,सरोज परिहार, अरुण परिहार,रेखा चौधरी,चंद्रा रावत, देवेन्द्र बर्त्वाल, गोपाल सिंह रावत, यमुना प्रसाद गौड़,समेत बडी संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक दिनेश मैंदोली ने किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *