विधायक अनिल नौटियाल ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साइकिल रैली*

खबर शेयर करें

*विधायक अनिल नौटियाल ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साइकिल रैली*

चमोली/ 

परिवहन विभाग और कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जागरूकता मोटरसाइकिल रैली को कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आईटीबीपी गेट गौचर से कर्णप्रयाग तक निकाली गई।
रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को दर्शाते हुए बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए। रैली के दौरान लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया गया।
विधायक अनिल नौटियाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी और दूसरों की जान की रक्षा करें। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस के प्रयासों की भी प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि इस रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता में वृद्धि होगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *