राष्ट्रीय खेलों का हुआ समापन कांग्रेस ने उठाए सवाल
देहरादून।
14 फरवरी को उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह हो गया है वहीं इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि समापन समारोह में शामिल हुए बता दें कि हल्द्वानी के गोलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था वहीं कांग्रेस ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर सवाल खड़े किए हाल ही में ताइक्वांडो मैच में फिक्सिंग का बड़ा मामला सामने आया था इसे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह ने इस प्रकरण को लेकर हेरफेर के गंभीर आरोप लगाये हैं कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह का हाल राष्ट्रीय खेलो में दिखा वह न सिर्फ राष्ट्रीय खेलों पर बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य पर भी खतरा है डा. प्रतिमा सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल 3 लाख में बेचा जा रहा था, जिस पर इंडियन ओलंपिक्स एसोसिएशन ने सख्त एक्शन लिया है परंतु इससे राष्ट्रीय खेलों पर और उसकी पारदर्शिता पर कई सवाल उठ रहे हैं उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बहुत मेहनत मशक्कत करके राष्ट्रीय खेलों तक पहुंच पाते हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेडल पाने के लिए वह जी जान लगा देते हैं परंतु जिस तरह से ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल बेचे जाने और मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं वह बहुत गंभीर है उन्होंने कहा कि आईओए की गेम टेक्निकल कंडक्ट कमेटी ने इस मामले में ताइक्वांडो के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन प्रवीण कुमार को हटाने का फैसला तो लिया है पर जो नुकसान राष्ट्रीय खेलों और उत्तराखंड राज्य की छवि को पहुंचा है वह बहुत गहरा है।
