सी डी एस अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

खबर शेयर करें

सी डी एस अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

देहरादून।

सी डी एस अनिल चौहान मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने देहरादून पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री से हुई सी डी एस अनिल चौहान की मुलाकात को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि यह बेहद सौभाग्य की बात है कि देश के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत भी उत्तराखंड से थे और दूसरे सीडीएस अनिल चौहान भी उत्तराखंड से हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भी बड़ी उपलब्धि है कि यह दोनों पौड़ी जिले से हैं। मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से हुई सीडीएस की मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मई के महीने में सीडीएस अनिल चौहान के पौड़ी जनपद में मौजूद गांव में सरकार एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीडीएस के गांव में होने वाले मई महीने के कार्यक्रम को लेकर के मुख्यमंत्री और सीड्स के बीच में विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगर हम देश की सेवा की बात करें तो केंद्रीय मोदी सरकार के नेतृत्व में और देश के अब तक के दोनों जीडीएस की अगुवाई में सेवा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। वहीं इसके अलावा उत्तराखंड से सटी चीन और नेपाल की सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वाइब्रेट विलेज को लेकर के भी उत्तराखंड सरकार ने सेवा प्रमुख से बातचीत की। धन सिंह रावत ने बताया कि उनकी सहकारिता के माध्यम से भी वाइब्रेंट प्लेट में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके और उपयोगी बनाए जाने को लेकर के भी चर्चा की गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *